प्रश्न: क्या अंक ज्योतिष में '4' का अंक अशुभ है?
उत्तर: शुभ और अशुभ की व्याख्या नितांत व्यक्तिगत है। मैं नहीं जानता कि आप किसे शुभ मानते हैं, किसे अशुभ। शुभ-अशुभ का निर्धारण काल, देश और परिस्थितियों पर भी निर्भर है। जैसे पहले जब संसाधन सुलभ नहीं थे उस समय विदेश यात्रा को एक अशुभ योग माना जाता था पर आज स्थिति उसके उलट है। जहां तक अंक '4' का प्रश्न है, तो यह दूरदृष्टि, विचारशक्ति और अपार मानसिक क्षमता का अंक है, जिसके गर्भ में शासन, सत्ता और शक्ति की कुंजी छिपी है। योजना के निर्माण में भी इसका उच्च स्थान है। हां, इस अंक के लोग ज्यादा विचारक होने के कारण योजना के क्रियान्वयन में कभी-कभी थोड़ा पीछे छूट जाते हैं, पर यह हमेशा जरूरी नहीं। भौतिक दृष्टिकोण और संग्रह के लिहाज से यह अंक अन्य अंकों से कुछ नीचे नजर आता है।